Skip to main content

Jharkhand daily news

तांतनगर ओपी क्षेत्र के बामेहुटुब गांव निवासी 35 वर्षीय ऋषिकेश महाराणा उर्फ गिड्डू की अचानक माैत हाे गई है। जानकारी के अनुसार, साेमवार काे रात में अपने परिवार के सदस्याें के साथ खाना खाने के बाद वह साे गया। सुबह उसके परिवार के सदस्याें ने उठकर देखा ताे उसकी माैत हाे गई थी। यह देख उसके परिवार के सदस्य घबरा गए। इसकी सूचना पाकर ग्रामीणाें ने काेराेना वायरस काे देखते हुए थाने में इसकी सूचना दी।
सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए शव काे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव काे उसके परिजनाें काे साैंप दिया।
मृतक के परिजनाें ने बताया कि ऋषिकेश महाराणा पिछले करीब दस सालाें से उसके ससुराल तेंतड़ा गांव में रह रहा था। उसे काेई बीमारी नहीं थी लेकिन अचानक उसकी माैत हाे गई। साेमवार काे हर दिन की तरह अपने दाेस्त याराें के साथ हंसी मजाक करते हुए दिन बिताया। रात काे खाना खाने के बाद वह साे गया। उसके परिवार के सदस्य भी साे गए। दूसरे दिन सुबह काफी देर तक वह नहीं उठ रहा था। तब उसके परिवार के लाेग उसे उठाने लगे ताे देखा कि उसकी माैत हाे गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3byatf2
via IFTTT

Comments