Skip to main content

Jharkhand daily news

जारी प्रखंड के विभिन्न पीडीएस दुकानदारों के द्वारा सतर्कता समिति की निगरानी के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मंगलवार को कार्डधारियों के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक व्यक्तियों को अप्रैल और मई महीना का पांच पांच किलोग्राम के हिसाब से 2 माह का चावल प्रति व्यक्ति 10 किलो का वितरण किया गया। करमटोली पीडीएस दुकान में राशन लेने आए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। सभी कार्ड धारियों को राशन लेने से पूर्व साबुन से हाथ धुलवाया गया।
गोविंदपुर पंचायत के कार्डधारियों ने भी दूरी बना कर राशन का उठाव किया। राशन वितरण के समय गोविंदपुर पंचायत मुखिया रजनी मिंज ने पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण भी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distribution of food grains in the block released under PM Garib Kalyan Yojana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W5pgJx
via IFTTT

Comments