Skip to main content

Jharkhand daily news

कोरोना जंग के खिलाफ अनुमंडल पत्रकार एकता मंच ट्रस्ट अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते आ रहा है। बुधवार को मंच के अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने संगठन के पदाधिकारियों व संरक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बरही चौक से होते हुए हज़ारों मजदूर अपने-अपने घरों के लिए जा रहे हैं, जिन्हें छोटी-मोटी स्वास्थ्य से जुड़े परेशानियां होती हैं। उन्हें तथागत फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डॉ अनिल कुमार के परामर्श पर दवाइयां उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी पदाधिकारी, सदस्यों व संरक्षकों ने इस नेक कार्य की प्रशंसा की। साथ ही डॉ अनिल कुमार के संबंध में कहा कि समाज के कई लोग अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। ऑनलाइन बैठक में संगठन के अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, संरक्षक कपिल केशरी, रंजीत चंद्रवंशी, सचिव दयानंद चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष मो रेयाज खान, पंकज कुमार, हरेंद्र राणा, अब्दुल मन्नान वारसी, मीडिया प्रभारी रितेश कुमार, कानूनी सलाहकार अनुज कुमार, लेखाकार राकेश रोशन, प्रमोद स्वर्णकार, आनन्द प्रसाद प्रधान, ईश्वर यादव, सूरज मोदी, अजित कुमार, अरविंद सिंह, अनिल कुमार वर्णवाल, मुकेश राणा, पप्पू केशरी सहित अन्य लोग शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Decision to run awareness campaign on medical camp and social distance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1XvI1
via IFTTT

Comments