प्रखंड में वैश्विक महामारी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा कुल 42 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं।इन सेंटरों में 22 सौ परदेसियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था है। फिलहाल इन सेंटरों में 529 परदेसियों को रखा गया है।इसकी जानकारी देते हुए बीसीओ जितेन्द्र वर्मा ने बताया की इटखोरी प्रखंड में कुल तीन हजार परदेसियों की आने की संभावना है। जिसमें 529 आ चुके हैं। जिनमें कई का क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने पर उन्हें जांच करवाकर उनके घर भेज दिया गया है। क्वारेंटाइन सेंटरों में मुरुमदाग आईटीआई कॉलेज,नंगवा रेफरल अस्पताल एवं करनी, नवादा, पितिज, धुन्ना, हलमत्ता, शहरजाम, इटखोरी, परसौनी, धनखेरी व कोनी यादी पंचायत भवनों व स्कूलों में क्वेरंटाइन सेंटर बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cAbpAE
via IFTTT
Comments
Post a Comment