Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड कार्यालय परिसर में लगने वाली सब्जी बाजार में लाॅकडाउन के नियमों का पालन, लोगों को जागरूक करने और बाजार की विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी गुरुवार को एनसीसी कैडेट्स को जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रखंड प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन को लेकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप साप्ताहिक बाजार-हाट नहीं लगाने के वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में प्रखंड परिसर में ही निर्धारित समयावधि में प्रत्येक दिन सब्जियों की दुकानें लगाने की व्यवस्था की गई है।

सोशल डिस्टेंस, मास्क पहनकर खरीदारी करने एवं अन्य आवश्यक नियमों के पालन हेतु एनसीसी कैडेट्स को लगाया गया है।सुबह से ही दर्जन भर एनसीसी कैडेट्स बाजार आने वाले लोगों के बीच सेनेटाइजर, बिना मास्क वालों को मास्क वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग एवं हाथों में आवश्यक संदेशों की तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक करते नजर आए। इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार अाैर सीअाे सुमंत तिर्की ने कहा बाजार लगाने से पूर्व में कहा गया था कि मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंस का पालन करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fwA7Uj
via IFTTT

Comments