रजिस्ट्री कराने से पहले पंजीयन विभाग क्रेता विक्रेता से आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करवा रहा है। कोरोना के संक्रमण की आशंका से सरकार ने कई तरह के सुरक्षा उपाय बरतने के निर्देश दिए हुए हैं और रजिस्ट्री से पहले दिन व समय का अपाइंटमेंट लेने वालों के ही दस्तावेज स्वीकार किए जा रहे हैं।
जिला पंजीयक कार्यालय एवं उप पंजीयक कार्यालय में इन दिनों रजिस्ट्री कराने के लिए क्रेता विक्रेता के लिए कई दिशा निर्देश जोड़ दिए हैं। हफ्ते में दो दिन रजिस्ट्री की व्यवस्था करने के बाद आरोग्य सेतु एप भी जरूरी कर दिया गया है और यह होने पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यानि मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होने पर ही रजिस्ट्री कराने आने वालों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए ऑफिस के बाहर जांच भी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 4 मई से जमीन की रजिस्ट्री का काम उप पंजीयक कार्यालयों में शुरू किया है, पर संक्रमण को देखते हुए सावधानियां बरती जा रही है।
30 के आवेदन लेकिन 14 ही रजिस्ट्री हुई
शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय में ही रजिस्ट्री कराने के लिए 30 लोगों ने अपाइंटमेंट लिया था, लेकिन शाम तक करीब 14 रजिस्ट्री ही हो सकी थी। पंजीयक पुष्पलता धुर्वे ने बताया कि 30 जून तक पुरानी गाइडलाइन के अनुसार ही शुल्क लिया जा रहा है। संक्रमण के कारण मैनुअल स्टाम्प का उपयोग बंद कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dPyrDV
via
Comments
Post a Comment