Skip to main content

कचहरी भवन निर्माण में देरी, बारिश में होगी परेशानी

कांकेर तहसील कार्यालय के पुराने भवन को गिराकर नया भवन बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए अक्टूबर में पुराने भवन को खाली कराया गया। इसके बाद भवन को गिराया गया है। इसके बाद से काम बंद कर दिया गया है, जो अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
लोक निर्माण विभाग ने पुराने कचहरी भवन को खाली करवाकर तीन माह पहले ढहाया गया है। लेकिन इसके बाद काम बंद है। अब लॉकडाउन में निर्माण कार्यों को छूट मिलने के बाद भी तहसील भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नए तहसील भवन के लिए 51 लाख रुपए राशि की स्वीकृति हुई है, लेकिन अभी तक निविदा प्रक्रिया नहीं हो पाई है।
बारिश होने पर दिक्कत बढ़ेगी : पुराने कचहरी भवन में ही स्टॉप वेंडर, नोटरी व दस्तावेज लेखक बैठते थे। अब खपरैल वाले कचहरी भवन को ढहाए जाने से दस्तावेज लेखक, स्टॉप वेंडर व नोटरी को बैठने को लेकर दिक्कत होती है। सब इधर उधर अव्यवस्थित ढंग से दूसरे कार्यालय भवन के परिसर में बैठ रहे हैं। यह छोटा पड़ता है। जुलाई माह में बारिश शुरू होने पर तहसील कार्यालय भवन के काम शुरू नहीं होने पर दिक्कत होगी।
अभी टेंडर नहीं हो पाया
कांकेर कार्यपालन अभियंता यूके मेश्राम ने कहा कि लाकडाउन लगने के कारण तहसील कार्यालय का निर्माण काम शुरू नहीं हो पाया। अभी सिर्फ पुराने भवन को ढहाया गया है। लॉकडाउन के कारण काम प्रभावित हुआ है। अभी निविदा का काम शुरू नहीं हो पाया है। शीघ्र निविदा की प्रक्रिया विभाग से की जाएगी और निर्माण काम शुरू कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Delay in construction of court building, problem in rain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X4CRjJ
via

Comments