सीवरेज और निस्तारी का गंदा पानी इन दिनों खम्हरिया वितरण से जुड़ने वाली माइनर नहर तक पहुंच रहा। इसी नहर के माध्यम से शहर के करीब 24 तालाबों को भरा जा रहा।सीवरेज के गंदे पानी से बोरसी क्षेत्र के करीब 160 परिवार खासे परेशान है। उन्होंने कलेक्टर अंकित आनंद से लेकर निगम के अधिकारियों से मामले को लेकर शिकायत की। बावजूद इसे अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है। वहीं पिछले दिनों स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, जो महज खानापूर्ति कर लौट गए। बोरसी वार्ड 50 के हाउसिंग बोर्ड से यह सेप्टिक टैंक का पानी नहर तक पहुंच रहा है।
उसकी पिछले सप्ताह सफाई कराई गई। ताकि तांदुला जलाशय से इसमें पानी छोड़कर दुर्ग के तालाबों में पानी भरा जा सके। बोरसी निवासी संतोष सोनी ने इसकी लिखित में कलेक्टर से भी शिकायत की। इधर मयूरी हाइट्स विमलेश्वरी कॉलोनी निवासी अभय ने भी इसकी शिकायत निगम में की थी।
नालियों पर बने हैं स्लैब
^मयूरी हाइट में लोगों ने नालियों के भारी-भारी स्लैब बना रखे हैं। इसके चलते सफाई कार्य ठीक से नहीं हो पा रही है। साथ ही हाउसिंग बोर्ड के सीवरेज के पानी को रोकने का आदेश दिया गया है।
दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WLKCdY
via
Comments
Post a Comment