Skip to main content

बस्तर पंचायत में साप्ताहिक बाजार पर लगाई गई रोक

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है और मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने को कहा जा रहा है। बावजूद इसके नगर पंचायत बस्तर में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सैकड़ों की भीड़ उमड़ी थी और खरीदी करने आए लोगों सहित व्यापारियों द्वारा भी सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई गई। नगर पंचायत व्यवस्था संभालने में नाकाम दिखा इस खबर को दैनिक भास्कर ने शुक्रवार के अंक में ‘ये भीड़ डराती है, बस्तर के साप्ताहिक बाजार में लोगों में दूरी ही नहीं’शीर्षक से प्रकाशित किया था।
नगर पंचायत सीएमओ हंसा ठाकुर ने बताया कि बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य एवं पार्षदों की सहमति से सोमवार व गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं रोजाना लगने वाली सब्जी की
दुकानें चालू रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ciJxB0
via

Comments