पढ़ई तुहंर द्वार योजना के तहत ब्लाॅक के प्राथमिक शाला के छात्रों को ऑनलाइन (वाट्सएप) से पढ़ाई कराई जा रही है। कलेक्टर के निर्देश एवं डीईओ के मार्गदर्शन में 7 मई से वेब एक्स एप के माध्यम से बच्चों को प्रतिदिन 1 घंटे पढ़ाया जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत मेटेपार संकुल से प्रयोग के तौर पर की गई है अब धीरे-धीरे इसे सभी संकूलों में शुरू कराया जा रहा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन के निर्देशों के अनुरूप स्कूलों के पट मार्च से ही बंद करा दिया गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इस उद्देश्य से छग शासन की स्कूल शिक्षा विभाग ने पढ़ई तुंहर द्वार योजना के तहत प्राथमिक शाला के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। बीईओ एआर देवागंन, बीआरसी मनोज मरकाम एवं ब्लाॅक के नोडल प्राचार्य एसके धीवंर ने बताया कि 7 मई से प्रतिदिन शाम 6 से 7 के बीच बच्चों को शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है। वे अपने पालकों के साथ घर में बैठकर मोबाइल में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं।
वाट्सएप के माध्यम से दिया जाता है होमवर्क: ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन पढ़ाई के साथ घर में पढ़ने के लिए होमवर्क भी दिया जा रहा है। छात्र प्रश्नों के उत्तर एवं होमवर्क की जांच अपने-अपने कक्षा शिक्षक से कराते हैं। छात्रों के शिक्षक भी वाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं। वे वाट्सएप के माध्यम से ही बच्चों की शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
संकुल दो सौ से अधिक बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे: ऑनलाईन पढ़ाई की शुरुआत ब्लाॅक के मेटेपार संकुल से हुई है। संकुल समन्वयक श्रीबास दत्ता ने बताया कि उनके संकुल में 7 मई से पढ़ई तुंहर द्वार योजना की शुरुआत हुई है। वर्तमान में संकुल दो सौ से अधिक बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। दत्ता ने बताया कि वर्तमान में कक्षा चौथी एवं पांचवी कक्षा के छात्रो को पढ़ाया जा रहा है। प्राथमिक शाला छोटेकलकसा के शिक्षक संदीप लाटा ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। वे रुचि लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZxoNI
via
Comments
Post a Comment