कोरोनाबंदी में बस्तर संभाग अभी ग्रीन जोन में है, लेकिन फिर भी एहतियात बरतते हुए कलेक्टर अय्याज तंबोली ने कर्फ्यू जैसी बंदी की घोषणा की है। यह बंदी आदेश शनिवार 2 मई की सुबह 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था पूरे बस्तर जिले में लागू होगी, यानी गांव से लेकर शहर तक कर्फ्यू जैसी ही बंदी रहेगी। कर्फ्यू के दौरान दूध वितरण, दवा दुकानों, अस्पताल से जुड़ी सेवाएं, एंबुलेंस, बैकिंग सेवा, मीडिया, जल वितरण जैसे जरूरी काम जारी रहेंगे।
कलेक्टर ने बताया कि लॉकडाउन में अभी कई प्रकार की छूट मिलने वाली है। ऐसे में 2 मई को हम प्रण लेंगे कि आने वाले समय में भी कोरोना से बचने के लिए सारे एहतियात का पालन करेंगे। यह कर्फ्यू सिर्फ एक प्रतिज्ञा है कि 3 मई के बाद जो भी निर्देश आये लेकिन हम कोरोना से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे।
मेकॉज के कोरोना वार्ड में भर्ती दंतेवाड़ा के युवक की मौत
जगदलपुर| दंतेवाड़ा से एक युवक को दो दिन पहले मेकॉज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया था। इस युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक में कोरोना के कुछ लक्षण थे। ऐसे में उसे मेकॉज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। युवक को जब यहां भर्ती किया गया था तब उसके कोरोना टेस्ट के लिए नमूने भी भेजे गए थे। लेकिन शुक्रवार की शाम समाचार लिखे जाने तक युवक की रिपोर्ट लैब से नहीं आ पाई थी। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. केएल आजाद ने बताया कि युवक को सांस लेने में दिक्कत थी। अभी तक जो पता चला है उसमें उसे चेस्ट इन्फेक्शन था और उसे बहुत सारी तकलीफें थीं। चूंकि अभी कोरोना संक्रमण चल रहा है ऐसे में एहतियातन उसे कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि युवक का कोरोना टेस्ट भी करवाया गया है रिपोर्ट देर शाम तक आ जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YlPiK9
via
Comments
Post a Comment