Skip to main content

कलेक्टोरेट में पास के लिए लोगों की भीड़ जुटी तो व्यवस्था बिगड़ी

सोमवार से लॉकडाउन-3 शुरू हुआ। दूसरे राज्यों और शहरों में जाने के लिए लोगों को अनुमति लेने के लिए कलेक्टोरेट में ऐसी भीड़ जुटी कि वहां लोग पहले काम कराने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए।
कलेक्टोरेट के कर्मचारी मशक्कत करते रहे लेकिन जब बात नहीं बनी तो लोगों को संभालने चक्रधरनगर थाने से पुलिस कर्मी बुलाने पड़े। दोपहर 4 बजे तक लोगों को निकलने की अनुमति दी गई। ऐसे में यहां फंसे दूसरे राज्य या शहरों के लोग अपने शहर जाने की अनुमति लेने के लिए कलेक्टोरेट पहंुचे। सुबह 11 बजे से अपर कलेक्टर चेंबर से लेकर एनआईसी तक लोगों की लाइन लगी रही। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी को अनुमति देने के लिए नोडल अफसर बनाया, लेकिन सोमवार को अधिक भीड़ को देखते हुए मंगलवार से डिप्टी कलेक्टर नम्रता डोंगरे को भी पास जारी करने की जिम्मेदारी दी गई। लॉकडाउन होने के बाद हर रोज कलेक्टोरेट में भीड़ हो रही है, इसे कंट्रोल करने के लिए नगर सेना जवानों को ड्यूटी लगाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The crowd deteriorated when the crowd gathered for the pass in the collectorate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35uwOIK
via

Comments