Skip to main content

गणेश को जीपीएस कॉलर लगाने कुमकी हाथी तीरथराम और दुर्योधन को बुलाया

गणेश हाथी को ट्रैंक्विलाइज करने की अनुमति शासन से मिल गई है। वन विभाग की विशेष टीम ने गणेश की रि-कॉलरिंग से पहले उसकी मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी। सूरजपुर रेस्क्यू सेंटर रमकेला से दो कुमकी हाथी तीरथराम और दुर्योधन को बुलाया गया है। विभाग का कहना है कि जरूरत पड़ी तो अचानकमार से कुमकी हाथी राजू को भी बुलाया जाएगा।
पहले दिन एक्सपर्ट की टीम ने हाथी की ट्रैकिंग की, अभी गणेश कोरबा वन मंडल के कुदमुरा जंगल के आसपास विचरण कर रहा। सही जगह और वक्त देखकर उसे ट्रैंक्विलाइज किया जाएगा और जीपीएस कॉलर पहनाया जाएगा। इस ऑपरेशन के लिए सूरजपुर से कुमकी हाथी तीरथराम को भेजा गया है।
कोरबा, कटघोरा व धरमजयगढ़ वन मंडल में उत्पात को रोकने के लिए यह तमाम प्रयास विभाग द्वारा किया जा रहा है। देहरादून और डब्ल्यूआईआई के एक्सपर्ट की मदद से दस माह पहले गणेश के गले में जीपीएस कॉलर लगाया गया था। यह कुछ समय पहले कुदमुरा के जंगल में विभाग को पड़ा मिला। पहली बार विभाग स्थानीय एक्सपर्ट की मदद से यह कार्रवाई कर रही है। विभाग के अफसर पूरा अध्ययन करने के बाद सही समय और स्थान देख कर गणेश को कॉलर लगवाएंगे।
तैयारी चल रही है
"गणेश को वापस रि-कॉलरिंग की प्रक्रिया कोरबा वन मंडल में शुरू हो गई है। एक्सपर्ट की टीम और महावत के साथ कुमकी हाथी भी कोरबा वन मंडल पहुंच गए हैं।''
-बीएस सरोटे, एसडीओ, धरमजयगढ़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g1PAw2
via

Comments