मुंबई से पश्चिम बंगाल लौटते हुए जिस प्रवासी मजदूर की दो दिन पहले दुर्ग के चरोदा में मौत हुई, वह कोरोना पॉजिटिव था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से पूरे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया । खबर है कि उसके संपर्क में कई हैल्थ व पुलिस विभाग के अफसर, कर्मचारी आए थे। इसके बाद उन सभी को क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। हालांकि उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। चरोदा की जीआरपी चौकी के पास से सुपेला के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल की मरच्यूरी में उसकी डेड बॉडी शिफ्ट करने के दौरान 20 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी संपर्क में आए थे। जिले सहित प्रदेश में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। मृतक के साथ में यात्रा करने वाले चार अन्य लोगों ने सुपेला के शिव प्रसाद होटल में रखा है। पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग, होटल, थाना, पोस्टमार्टम हॉउस और अस्पताल सभी को क्वारेंटाइन किया गया है। ऐसे सारे लोगों को ट्रेस करने का कार्य स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
रैपिड किट से जांच में बताया था निगेटिव, अब पॉजिटिव
इस मरीज को मौत के बाद रैपिड किट से जांच की गई। जांच के बाद रिपोर्ट को निगेटिव होना बताया गया। इसके बाद पीएम कराए जाने का भी निर्णय ले लिया गया। सीएमएचओ ने रुकवाया और जांच कराई।
कब, कहां से कहां के लिए चला था प्रवासी मजदूर
मुम्बई के बोरीबली क्षेत्र से अपने परिवार के सदस्यों के साथ 36 वर्षीय व्यक्ति, पैदल ही पश्चिम बंगाल के लिए निकला था। राजनांदगांव बार्डर पर पहुंचा तो निर्देशों के तहत पुलिस के जवानों ने उसे अन्य साथियों के साथ बस पर बैठाकर सराईपाली के लिए रवाना कर दिया। भिलाई-3 चरोदा पहुंचते ही उसे उल्टियां होने लगी। साथ वाले बस रुकवाकर उसे नीचे उतारे और पास के मेडिकल से दवाएं लेकर दिए। थोड़ी देर में ही हुई थी कि उसकी मौत हो गई।
जहां डेड बॉडी रखी, मंगलवार को वहीं हुआ दूसरा पीएम
सुपेला के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल की मरच्यूरी में जहां पॉजिटिव मिले प्रवासी मरीज का शव रखा गया, वहीं एक अन्य शव का पीएम हुआ। मंगलवार को संतोषीपारा से लाई गई डेड बॉडी का पीएम कराया गया। इस दौरान 5 से अधिक लोग मौके पर जुटे। पीएचसी खुर्सीपार में तैनात डॉ. अभिषेक ने इस पीएम को अंजाम दिया। इस पीएम में कर्मचारी काशी सहित अन्य ने सहयोग किया।
शव लाने वाले आरक्षक सीएमएचओ दफ्तर भी गए
मृतक की रैपिड किट से जांचकर रिपोर्ट निगेटिव बताने के बाद भी पीएम नहीं हुआ तो इस कार्य के लिए लगाए गए दो आरक्षक मंगलवार को रिपोर्ट कंफर्म करने सीएमएचओ दफ्तर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने वहां के मीटिंग हाल में बैठकर कुछ समय काटा। पूछताछ के दौरान सीएमएचओ कार्यालय के कई डॉक्टर और कर्मचारियों के संपर्क में आए। यह गलती सीएस के रिपोर्ट के कारण हुई।
एसएसपी ने कहा जो संपर्क में आए क्वारेंटाइन हुए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने कहा कि मृतक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले सभी आरक्षितों को पता लगाया जा रहा है। पुलिस महकमें के जो लोग जैसी भी संपर्क में आए हैं, सभी को क्वारेंटाइन हो गए हैं। उसकी डेड बॉडी का पंचनामा करने से लेकर मोर्चरी में रखे जाने तक की कांटेक्ट हिस्ट्री पता की जा रही है। इसकी जानकारी एकत्रित करने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है।
मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव क्वारेंटाइन कराया जा रहा
"पश्चिम बंगाल जाने के क्रम में मृत हुए मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी मौत से लेकर डेड-बॉडी को मोर्चरी में रखने तक जितने भी संपर्क में आए है, सबको क्वारेंटाइन करा कर जांच कराई जा रही है। क्लोज कंटेक्ट में रहने वाले चारों लोगों को होटल से उठाकर क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।"
-डॉ. गंभीर सिंह, सीएमएचओ, दुर्ग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d7xQ0l
via
Comments
Post a Comment