ग्राम पंचायत दाबकट्टा के कोरेटीपारा में हैंडपंप में ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल आसानी से उपलब्ध कराने मोटर पंप लगाया गया। यह सालभर तो ठीक चला। इसके बाद मोटरपंप खराब हो गया। इसके बाद इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने बताया एक वर्ष पहले यहां हैंडपंप में ग्राम पंचायत ने मोटरपंप लगाकर पानी उपलब्ध करने का वादा किया, लेकिन लगभग एक वर्ष चलने के बाद एकाएक बंद हो गया और पंप लगाने से हैंडपंप से भी पानी नहीं ले पा रहे हैं। वार्ड में एक और हैंडपंप है, जहां महज दो बाल्टी पानी निकलने के बाद घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते दूसरे मोहल्ले से पानी लाना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TeYAEi
via
Comments
Post a Comment