Skip to main content

खाते में नहीं आ रही सम्मान की राशि, त्रुटियां सुधरवाने किसान लगा रहे हैं चक्कर

कई किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जमा ही नहीं हो पा रही है। इससे किसान काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे
हैं। कई जगह पर किसानों के खाते नंबर व आधार नंबर में त्रुटिया हुईं हैं। कई जगह पर पटवारियों से त्रुटियां हुई हैं। इसका सुधार नहीं हो पा रहा है।
किसान सम्मान निधि राशि योजना गत वष 2019 में जनवरी-फरवरी माह में शुरू हुआ था। यह केंद्र सरकार की योजना है। इसमें किसानों के खाते में साल में चार-चार माह के अंतराल में तीन किस्त में 2-2 हजार रूपया जमा होना है। इससे किसान कृषि सामान खरीद सके।
पहले यह योजना सिर्फ छोटे किसानों के लिए थी। इसमें 5 एकड़ से ज्यादा खेती नहीं होना चाहिए लेकिन बाद में योजना में सभी छोटे, बड़े सभी किसानों को जोड़ दिया गया, लेकिन ऐसे काफी सारे किसान हैं, जिन्हे योजना का लाभ कई कारणों से नहीं मिल पा रहा है। कई मामलों में पटवारियों से फार्म भरने में त्रुटि हुई है। कहीं खाता नंबर में त्रुटि हुई है तो कई में आधार नंबर में त्रुटियां रह गईं।
त्रुटि में कर रहे सुधार
कांकेर तहसीलदार मनोज मरकाम ने कहा जिनके खाता और आधार नंबर में जो भी त्रुटियां होती है। उनमें पटवारी के पास जाने पर सुधार किया जाता है। तहसील कार्यालय में भी आने पर सुधार की प्रक्रिया की जाती है। जो भी किसान आ रहे हंै उनका सुधार किया जा रहा है। कृषि उपसंचालक नरेंद्र कुमार नागेश ने कहा कि 1 अप्रैल से योजना अब कृषि विभाग को पूरी तरह से संचालन की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन अभी तक उनके विभाग को आईडी नहीं मिल पाया है।
परिवार में कोई नौकरी में हो तो नहीं मिलेगा लाभ
जिलेभर में 1 लाख 74 हजार किसान हैं। जिसमें से 87,753 किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि राशि जमा हो रही है। ऐसे किसान जिनके परिवार में कोई सरकारी सेवा में हो तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यदि किसान इनकट टैक्स देता हो, मासिक आमदानी 10 हजार से अधिक हो, तो भी लाभ नहीं मिलेगा।
एक भी बार राशि जमा नहीं हो पाई
ऐसे भी कई किसान हंै, जिनके खाते में एक बार भी पैसा जमा नहीं हो पाया है। ग्राम मरकाटोला में 40 किसान हैं। जिनके खाते में एक बार भी किसान सम्मान निधि की राशि जमा नहीं हुई है। ग्राम मरकाटोला में किसानों की शिकायत है कि महिला पटवारी से खाता नंबर, आधार कार्ड भरने में काफी सारी त्रुटियां हुई हैं। इससे उनकों अब तक उनके खाते में पैसा जमा नहीं हो पाया है। तहसील कार्यालय में खाता नंबर में सुधार के लिए आवेदन देने के लिए पहुंचे नरोत्तम भुआर्य ने बताया कि उनका ढ़ाई एकड़ खेत हैं और उनके खाते में एक बार भी किसान सम्मान निधि राशि जमा नहीं हो पाई है। पटवारी अनिता यादव से खाते नंबर भरने में त्रुटि हुई है। इसके कारण पैसा जमा नहीं हो पाया है।
आवेदन देने के बाद भी सुधार नहीं
गांव मरकाटोला के किसान प्रमोद हिरवानी ने कहा उनके खाता नंबर में एक नंबर भरने में कम हो गया। इस त्रुटि के कारण आज तक उनके खाता में किसान सम्मान निधि राशि जमा नहीं हो पाई। कई बार पटवारी को दस्तावेज दे चुके हैं लेकिन सुधार नहीं होने से अब तक उनको किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव के नरोत्तम गंजीर ने कहा आधार में त्रुटि हुई थी। जिसे सुधार कर लिया गया, लेकिन अब तक उनके खाते में पैसा जमा नहीं हो पाया है। वे कृषि उपसंचालक कार्यालय में भी जाकर अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गांव के चीनी लाल भुआर्य ने बताया उनके नाम के साथ आधार में त्रुटि हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The amount of respect is not coming in the account, farmers are circulating to rectify errors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LCrWs2
via

Comments