Skip to main content

आंबेडकर अस्पताल में शुरू हुआ आइसोलेशन वार्ड

रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में फिर से आइसोलेशन वार्ड शुरू हो गया है। अस्पताल के वार्ड नंबर 51-52 में यह व्यवस्था शुरू की गई है। बीते दिनों दिल्ली पुलिस के सिपाही की कोरोना से मौत हो गई थी। वह इस अस्पताल में भी आए थे, लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिल पाया था। कहा जा रहा है कि इसी के चलते अस्पताल में यह सुविधा फिर से शुरू की गई है। आइसोलेशन वार्ड में जाने का रास्ता अस्पताल के पिछले गेट से बनाया गया है। यहां आइसोलेशन वार्ड 14 अप्रैल को बंद हो गया था। अब यहां कोरोना मरीजों का इलाज नहीं हो रहा। वार्ड में गंभीर बीमार मरीज को 48 घंटे तक रखा जाएगा। इस दौरान उसकी जांच भी होगी। यदि वह कोरोना पॉजिटिव आया तो उसे कोरोना अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LmqdH3
via

Comments