Skip to main content

कोरोना वॉरियर्स ने किया रक्तदान

इंटरनेशनल नर्सेज दिवस पर मंगलवार काे एम्स के नर्सिंग अधिकारियों ने रक्तदान किया। एम्स के फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स ने सीएनसी ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें कुल 40 यूनिट में से 35 यूनिट रक्त का दान कोरोना वाॅरियर्स ने किया। कैंप के आयोजन नर्सिंग ऑफिसर कनिष्क यादव ने बताया कि यह शिविर दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के साथ कोरोना मरीजों को प्लेटलेट्स की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। साथ ही इस भ्रांति को भी दूर करना था कि रक्तदान करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है।

वहीं, डॉ. विजय गुर्जर ने बताया कि मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत करने के लिए लोगों को आयुष मंत्रालय की अाेर से सराहे गए काढ़े के पैकेट भी बांटे गए। गौरतलब है कि हमारे फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स लगातार लोगों को समझा रहे हैं कि रक्तदान से किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Warriors donated blood


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T1SKG6
via

Comments