Skip to main content

आज आसमान रहेगा साफ, कल बारिश की संभावना

लगातार हो रही बारिश से शनिवार को लोगों को राहत मिली। शनिवार को सुबह से धूप खिली और दिनभर मौसम खुला रहा। शाम को काले बादलों ने आसमान में फिर से ढंक लिया था लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को दिनभर मौसम साफ रहेगा और सोमवार को फिर बारिश की संभावना है।
मौसम साफ होने से इस वर्ष मई में पहली बार दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री था। हालांकि बीते साल के मुकाबले यह तापमान 8 डिग्री कम है। दोपहर में गर्मी का एहसास होने से लोगों को पंखे व एसी चलाने पड़े। पंखे की रफ्तार बढ़ी पर शाम को बादल छाने से लोगों को राहत का एहसास हुआ। नमी अभी भी 58 प्रतिशत बनी हुई है, इसलिए तापमान अचानक से बढ़ने की संभावना नहीं है। बीते एक पखवाड़े से क्षेत्र में रोजाना कहीं ना कहीं बारिश हो रही थी। गुरुवार को दिन में दो बार बारिश हुई थी। शनिवार को शाम को जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और दुलदुला क्षेत्र में एक घंटे तेज बारिश हुई थी।

यह मौसम कर रहा बीमार, बरतें सावधानी
बादल व बारिश के कारण तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। ना तो ढ़ंग से गर्मी पड़ रही है और ना ही ज्यादा ठंड है। मौसम अचानक गर्म और ठंडा हो रहा है। जिससे लोग वायरल फीवर व सर्दी-खांसी से ग्रसित हो रहे हैे। कोरोना संक्रमण के इस समय में बीमार पड़ना भी बेहद खतरनाक है। डॉक्टरों ने इस मौसम में लगातार संयमित आहार लेने की बात कही है। फल व सब्जियों का सेवन लगातार करने और गर्म पानी के सेवन की सहाल दे रहे हैं। फिर भी यदि बुखार होता है या खांसी जल्दी ठीक नहीं होती है तो अस्पताल जाने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today the sky will be clear, the possibility of rain tomorrow


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WFPqBN
via

Comments