नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक कलेक्टर केएल चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बचाव के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में कोरोना वायरस के मरीज पाए जाने पर संबंधित कंटेनमेंट जोन को तत्काल सील कर दिया जाएगा।
उस क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। चिकित्सा विभाग द्वारा धनात्मक व्यक्ति के स्थान के लिए एंबुलेंस भेजा जाएगा व उन्हें उपचार के लिए क्वारेंटाइन सेंटर अस्पताल भेजा जाएगा और क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर सीएल मार्कंडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएल उईके, सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर, डीएसपी आकाश मरकाम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीएस मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडे, खाद्य अधिकारी सीमा अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता यूके मेश्राम, सीएमओ सौरभ तिवारी उपस्थित थे।
वार्डों की मैपिंग करें
कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम द्वारा धनात्मक व्यक्ति के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान एवं सूची तैयार किया जाएगा और एक्टिव सर्विलेंस टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर ने ऐसी स्थिति में तत्काल कार्यवाही के लिए अग्रिम तैयारी करने एवं शहर के वार्डों का मेपिंग करने कहा। कंटेनमेंट जोन में लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किए जाने के फलस्वरूप संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, विद्युत सप्लाई, खाद्य सामग्री एवं एलपीजी गैस की उपलब्धता, दवाइयों सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता के लिए चर्चा की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fUNDSd
via
Comments
Post a Comment