प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटकर्रा में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। हाटकर्रा के ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ. नवीन पांडेय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को डेंगू के बचाव, उसके फैलाव व लक्षण पनपने के स्रोत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होता है। इसमें अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, शरीर में लाल दाने, आंतरिक रक्त स्राव, आंखों के पीछे दर्द, नाक और मसूड़ों से खून आने की शिकायत होती है।
डॉ. पांडेय ने कहा डेंगू से बचने के लिए पूरे बांह वाले कपड़ें, जूते मोजे का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। टायर, नारियल के खोल, खुले हुए बर्तन का पानी फेंक दें। घर के आसपास के गड्ढों में पानी जमा न होने दें। रुके हुए पानी में मिट्टी का तेल, पेट्रोल, डीजल डालें। कूलर की नियमित साफ-सफाई करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। इस दौरान डॉ. एसएस नाग, डॉ. एमके अवस्थी, डॉ देव साहू, मलेरिया निरीक्षक टीआर नरेटी, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर घासी जायते आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WDzgK8
via
Comments
Post a Comment