स्कूलों की तर्ज पर विश्वविद्यालय व कॉलेजो में भी जनरल प्रमोशन का फार्मूला अपनाने पर मंथन चल रहा है। ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर व सेकेंड ईयर में बिना परीक्षा पास मानकर अगली कक्षा में भेजने के लिए न सिर्फ छात्र संगठन ऐसी मांग उठा रहे हैं बल्कि शिक्षक व शिक्षाविद भी इसी पक्ष में हैं। इसी तरह ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए बोनस अंक की मांग भी है। उच्च शिक्षा विभाग में भी इसे लेकर मंथन जारी है। संभावना है कि कुछ ही दिनों में इस संबंध में निर्देश जारी होगा।
दसवी-बारहवी बोर्ड परीक्षा के संदर्भ में बचे हुए पेपर आयोजित नहीं करने के निर्णय के बाद कॉलेजों में भी जनरल प्रमोशन की सुगबुगाहट है। गुरुवार को इसी संबंध में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बधेल को एक पत्र देकर जनरल प्रमोशन और बोनस अंक देने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है।
परीक्षा का आयोजन मुश्किल : रविवि की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से शुरू हुई। कुछ दिन तक यह परीक्षाएं चली। लॉकडाउन की वजह से परीक्षाएं स्थगित है। इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर मंथन चल रहा है। लेकिन परीक्षा का आयोजन फिलहाल मुश्किल है। शिक्षाविदों का कहना है कि परीक्षा में सिर्फ शहर के छात्र ही नहीं है, बल्कि दूसरे जिले और अन्य राज्य के भी छात्र हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y7P0fc
via
Comments
Post a Comment