नक्सलियों के गढ़ पोटाली में 13 साल बाद सड़क बननी शुरू हुई। अब पोटाली से आगे बुरगुम गांव में भी प्रशासन का रोड रोलर पहुंच गया। यहां भी पक्की सड़क बनाने में तेजी आई है। प्रशासन ने दावा किया है कि जून से पहले इस गांव में पक्की सड़क बन जाएगी।
इस बारिश से पहले पोटाली, बुरगुम इलाके में पक्की सड़क बनाकर राहत देने की कोशिश में प्रशासन जुटा है। बाकायदा इसकी मॉनिटरिंग खुद कलेक्टर व एसपी दोनों कर रहे हैं इसलिए दावा है जून तक पोटाली से बुरगुम तक 4 किमी की पक्की सड़क बन जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो 13 साल बाद इन गांवों के ग्रामीणों के पक्की सड़क बनने का सपना पूरा होगा। पोटाली में सड़क बनती देख बुरगुम के लोग भी सड़क का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा व एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव पहली बार बुरगुम पहुंचे थे। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया पोटाली क्षेत्र में सड़क बनाने का काम चल रहा है। अब पोटाली से बुरगुम के बीच सड़क का काम शुरू हुआ है। जून तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
पोटाली में कैम्प खुलने के बाद सड़क की प्रगति
- अरनपुर से पोटाली- 10 किमी
- अब तक बनी डामर सड़क- 6 किमी {शेष- 4 किमी( डब्ल्यूबीएम काम हो गया)
- पोटाली से बुरगुम- 4 किमी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3buNTUB
via
Comments
Post a Comment