Skip to main content

राजधानी में पीलिया से तीसरी मौत, बच्चे के जन्म के बाद महिला की गई जान

राजधानी में सोमवार को पीलिया से एक प्रसूता की मौत हो गई। पिछले एक माह में पीलिया से ये तीसरी मौत है। बिरगांव की रहने वाली गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार उसे हेपिटाईटिस ई था। महिला का इलाज शहर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था।
राजधानी और आसपास पीलिया अब रोके नहीं रुक रहा है। सरकारी एजेंसियां व्यवस्थाओं के तमाम दावे कर रही हैं। इसके बावजूद पीलिया के मरीज लगातार बढ़ते ही जा रहा है। न सिर्फ मरीज बल्कि मौतों के आंकड़े भी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के मुताबिक एक गर्भवती की बच्चे को जन्म देने की तुरंत बाद ही मौत हो गई। राजधानी से लगे बिरगांव नगर निगम की इस महिला का इलाज शहर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था। पीलिया की वजह से महिला के शरीर में कई तरह के जटिलताएं थीं। इधर पीलिया मरीजों की संख्या भी 664 तक पहुंच चुकी है।
हेल्थ अफसरों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दवाइयां बंटवाई जा रही हैं और साफ पानी के लिए नई पाइपलाइनें भी डलवाई जा रही हैं। पिछले सप्ताहभर में पीलिया के 84 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 76 हैपेटाइटिस ई और 8 हैपेटाइटिस ए के मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बिलिरुबीन के आंकड़े जारी करने बंद कर दिए हैं। इस वजह से ऐसे मरीजों की कोई जानकारी ही नहीं मिल रही है, जिनको पीलिया है या हो सकने की पूरी संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bPS3Xj
via

Comments