सरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के समीप खेत किनारे एक युवक का शव मिला है। शव को गांव की कुछ महिलाओं ने देखा और हल्ला किया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पंसस मुरली रविदास व सरिया पुलिस अवर निरीक्षक मुरली शाह व रामस्वरूप सिंह सदलबल वहां पहुंचे और शव को देखा। शव के पास एक एंड्रॉयड मोबाइल क्षतिग्रस्त देखा गया तथा उसके पर्स में वोटर कार्ड था जिसमें युवक का नाम सुरेश कुमार कोल्ह (35) पिता हीरालाल कोल्ह, गांव कोल्हरिया, थाना गोरहर, जिला हजारीबाग लिखा हुआ है। लोगों में यह चर्चा है कि रविवार की दोपहर तीन बजे से छह बजे तक बारिश हो रही थी और कई तेज बिजली चमक रही थी। संभवतः इसी दौरान वज्रपात होने से उसकी मौत हुई होगी। हांलाकि युवक के शरीर में कोई खरोंच नहीं है। युवक लाल रंग का शर्ट, ब्लू रंग का जींस व जूता पहने हुए है तथा फेस मास्क भी लगा रखा था। हालांकि कोई भी ग्रामीण उसे नहीं पहचानता है और वे इधर क्यों आया था यह भी किसी को जानकारी नहीं है। शव को कब्जे में लेकर सरिया पुलिस उसे थाना ले आई है। इस बाबत पुलिस अवर निरीक्षक मुरली शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह वज्रपात से हुई मौत प्रतीत हो रही है। अब यह युवक इधर कैसे और क्यों आया यह जांच का विषय है। फिलहाल उसके घरवालों को भी सूचना भेजी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SQ46gf
via
Comments
Post a Comment