कांग्रेस ने बुधवार काे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से घाेषित आर्थिक पैकज में सामान्य आदमी की अनदेखी हुई है। देश का गरीब, किसान, कामगार, मजदूर, श्रमिक इससे निराश है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ओर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि काम नहीं होने के कारण पैदल ही घर जाने को मजबूर प्रवासी श्रमिकों का संकट सबसे बड़ा है। उन्हाेंने कहा कि देश में 6 करोड़ 30 लाख एमएसएमई हैं, जिनमें सिर्फ 545 लाख को ही लाभ मिला है। दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पैकेज काे एक बड़ा जीराे करार दिया है। उन्हाेंने कहा कि राज्याें काे इसमें कुछ नहीं मिला। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार की घाेषणाएं छलावा और गुमराह करने वाली हैं। वहीं श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मौजूदा श्रम कानूनों में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T2YNKI
via
Comments
Post a Comment