केंद्रीय एविएशन मंत्रालय ने देशभर के चुनिंदा शहरों में घरेलू विमान सेवाएं 25 मई से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इन शहरों में रायपुर शामिल है या नहीं, इसे लेकर राज्य के अफसरों में ही इसलिए संशय है क्योंकि केंद्र की सूची में रायपुर अब भी एम्स में भर्ती मरीजों के कारण रेड जोन में बना हुआहै। यही वजह है कि एयरपोर्ट अफसरों ने भी साफ कर दिया है कि रायपुर एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी है, लेकिन सूची जारी होने के बाद ही फ्लाइट शुरू करने की प्रक्रियागत तैयारी शुरू की जा सकेंगी।
राजधानी के एयरपोर्ट पर लॉकडाउन में घरेलू उड़ान बंद होने के पहले फरवरी और मार्च में ही घरेलू यात्रियों की संख्या में 24 फीसदी की कमी आ गई। पिछले साल यानी मार्च 2019 में 162213 यात्रियों ने यात्रा की थी। लेकिन इस साल मार्च 2020 में 122721 यात्रियों ने ही यात्रा की। यात्रियों की संख्या में 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कोरोना की वजह से अभी यात्री घरेलू उड़ान से परहेज कर रहे हैं। बेहद जरूरी होने पर ही वे यात्रा कर रहे हैं। यही वजह है कि रायपुर से कई शहरों के लिए टिकटों की कीमतें भी काफी कम हैं।
दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी
- यात्री अपने साथ केवल 20 किलो का एक बैग ले जा सकेंगे।
- संक्रमण के लक्षण दिखे तो यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य, ग्रीन सिग्नल जरूरी।
- फ्लाइट के अंदर और लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा।
- ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पीपीई किट पहननी होगी।
- यात्रा के समय से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
- फ्लाइट में तीन सीट मेडिकल इमरजेंसी के लिए आरक्षित।
- जरूरत पर ही प्रिंटेड बोर्डिंग पास और चेक-इन बैगेज जरूरी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zYidcN
via
Comments
Post a Comment