बिजली उत्पादन कंपनी के एचटीपीपी अस्पताल में लॉकडाउन के बीच बीते एक माह के दौरान तीन बार चोरी हो चुकी है। शनिवार की देर रात चोरों ने फिर अस्पताल के मेडिकल रूम में धावा बोल दिया और यहां मेडिकल रूम का शीशा तोड़कर कफ सीरप व कुछ अन्य दवाइयां ले भागे।
यहां बार-बार चोरी की घटनाओं को लेकर न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही बिजली उत्पादन कंपनी के अधिकारी गंभीर नजर आते हैं। यही कारण है कि यहां अस्पताल में बार-बार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिले में बिजली उत्पादन कंपनी के दो विभागीय अस्पताल हैं। एक कोरबा पूर्व में है वहीं दूसरा अस्पताल एचटीपीपी में है। चोरी की घटना एचटीपीपी के विभागीय अस्पताल में हुई है। एचटीपीपी अस्पताल में घटना रात करीब 10. 30 बजे होना बताया जा रहा है। चोर अस्पताल में आसानी से घुस गए और यहां से कई कफ सीरप की कई शीशियां और दूसरी दवाई लेकर भाग गए।
अस्पताल में सुरक्षा के लिए गार्ड तो लगाए गए हैं, लेकिन उनको चोरों के घुसने की भनक तक नहीं लगी। रात में जब तक चोरी का पता चला तब तक चोर दवाई लेकर भाग गए थे। घटना के पीछे क्षेत्र के नशेड़ी युवकों का हाथ होने की आशंका है। एचटीपीपी के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके बाजपेयी ने कहा कि रात में चोरी की घटना हुई है। कुछ मात्रा में ही कफ सीरप की चोरी हुई है। सीसीटीवी नहीं है, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को देने की कार्रवाई की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WIseTo
via
Comments
Post a Comment