माल ढुलाई का किराया अधिक लगने के कारण खाद्यान्न सामग्रियों की कीमतों में पांच से दस रूपए की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सामान लेकर आ रहे ट्रकों को वापसी के लिए सामान नहीं मिल रहा है। इसके चलते ट्रकों को खाली वापस लौटना पड़ रहा है और व्यापारियों को दोनों तरफ का भाड़ा देना पड़ रहा है। इसलिए खाद्यान्न सामग्रियों की कीमत में कुछ उछाल आया है।
लॉकडाउन के पहले व वर्तमान में राशन सामाग्रियों में 5 से 10 रूपयए तक की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं सामना नहीं मिलने की अफवाह भी दामों में वृद्धि का एक बड़ा कारण है। हाल ही में नमक की सप्लाई नहीं होने की अफवाह उड़ाने के बाद 10 रूपए का नमक 100 रूपए तक दुकानदारों ने बेची। वर्तमान में खाद्यान सामग्रियों की कीमतों को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
दामों में आई उछाल
चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और थोक किराना व्यापारी शंभू साहू ने बताया कि राेजमर्रा के सामान के कीमतों में उछाल आया है। माल भाड़ा इसका बड़ा कारण है। सभी सामान में पांच से 10 रुपए तक के कीमत बढ़ गए हैं। ब्रांडेड सामान की सप्लाई नहीं हो रही है। इसका असर भी कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि किराना सामानों की जमाखोरी नहीं होगी तो, आने वाले दो से तीन महीनों तक कीमत स्थिर रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WDiESY
via
Comments
Post a Comment