Skip to main content

महंत-सिंहदेव ने की योजनाओं की समीक्षा श्रमिकों के लिए व्यवस्था करने के निर्देश

विधानसभा स्पीकर डॉ.चरणदास महंत और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कलेक्टर और एसपी से कहा है कि बाहर से आने वाले सभी मजदूरों को क्वारेंटाइन में रखने व उनके रहने-खाने और स्वास्थ्य परीक्षण की पूरी व्यवस्था कर लें। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में बाहरी प्रदेशों से मजदूरों की वापसी शुरू हो जाएगी।
स्पीकर महंत और पंचायत मंत्री सिंहदेव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जांजगीर-चांपा जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले से जम्मू-कश्मीर एवं अन्य राज्यों में गये प्रवासी मजदूरों की संख्या की जानकारी लेकर उसे शीघ्र पंजीकृत किया जावे एवं राज्य व केन्द्रीय नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षित, ससम्मान वापसी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले के अधिकारियों को इसके लिए राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों से सतत संपर्क में रहकर समन्वय बनाकर कार्य करने कहा। बैठक में कोविड-19 का कोई भी संक्रमित दर्ज नहीं होने को जिले के लिए उपलब्धि कहा गया, इस महत्वपूर्ण बैठक जिले में लाॅकडाऊन के प्रभाव की समीक्षा की गई, विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से लाॅकडाऊन अवधि में किसी भी माध्यम से अपने गांव पहुंचने वाले मजदूरों की संख्या के चिन्हांकन पर भी जोर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35tGN14
via

Comments