Skip to main content

दो दिन बाद बाजार खुला तो नियम भूले

दो दिनों के टोटल लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही अचानक भीड़ बढ़ गई। कई जगहों पर भीड़ दिखी, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी लोगों ने नहीं किया। हालांकि संजय बाजार में गाड़ियों को जरूरी सामान लाने के लिए प्रवेश की छूट दी गई, लेकिन कई जगहों पर सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा।
शहर में लगातार बढ़ रही भीड़ कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा पैदा कर सकती है, लेकिन बीते तकरीबन डेढ़ महीनों से ज्यादा समय तक घर में रहने के कारण छूट में अब लोग बाहर
निकलने लगे हैं। इधर संजय बाजार में पैलेस रोड पर दुकानों को खोल तो दिया गया है, लेकिन हनुमान मंदिर चौक और गुरुनानक चौक के बीच पुलिस ने स्टॉपर लगा दिए हैं, इन हालातों में वे दिनभर खाली बैठे हुए हैं। ग्राहक नहीं आ पा रहे है।

संजय बाजार वॉकिंग जोन होने से सड़क पर बढ़ा दबाव
संजय बाजार के इलाके काे वॉकिंग जाेन बनाया गया है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग बाइक पर बाजार में घूमते नजर आते हैं। यहां वाहनों का प्रवेश बंद किए जाने के बाद बस्तर हाईस्कूल के पीछे से नयापारा की ओर जाने वाली सड़क का उपयोग कर रहे हैं, इस मार्ग पर स्थित दुकानें भी खुली हुई है साथ ही चार पहिया वाहनों के कारण अक्सर पूरी सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां दुकानदारों ने इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग की है जिससे यहां जाम और अनावश्यक भीड़ से छुटकारा मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rules are forgotten after the market opens after two days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WMjqf5
via

Comments