Skip to main content

रंगदारी मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, महापौर ने एसपी का ट्रांसफर करने सीएम को लिखा पत्र

बालको के कांग्रेस नेता तौकीर अहमद को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बालको थाना के टीआई लखन पटेल ने बताया कि रिस्दी निवासी तौकीर के खिलाफ एक ठेका कंपनी के अधिकारी को धमकाकर रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसपर 8 मई को पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसकी विवेचना उपरांत तौकीर को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। डीएसपी रामगोपाल करियारे ने एक बयान में कहा है कि तौकीर का नाम पुलिस रिकार्ड में गुंडे-बदमाश के तौर पर दर्ज रहा है। वायरल ऑडियो मैसेज के आधार पर जांच कर तस्दीक की गई। बता दें कि अक्टूबर में निगम चुनाव के दौरान एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें कथित तौर पर तौकीर खान द्वारा बालको में कार्यरत एक ठेका कंपनी के अधिकारी को धमकाकर लाखों की रंगदारी की मांग की जा रही थी। यह मामला तब काफी चर्चा में आया था। तब के शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने उस समय सीएम को पत्र लिखकर एएसपी उदय किरन के यहां से स्थानांतरण की मांग की थी। अब शनिवार को फिर से महापौर ने सीएम को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एएसपी उदय किरन इससे पहले जिन स्थानों पर पदस्थ रहे हैं। वहां भी वे विवाद से घिरे रहे हैं। प्रसाद का आरोप है कि एएसपी की कार्यशैली से यहां भय का वातावरण है। कांग्रेस व प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। अत: उन्हें न केवल यहां से ट्रांसफर किया जाए बल्कि उनकी मैदानी पदस्थापना भी न की जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ly44FM
via

Comments