भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं सुभाष वार्ड की पार्षद दीप्ति पांडे ने शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। दंतेश्वरी मंदिर के सामने उन्होंने सभी का आरती उतारकर, माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय जब शहरवासी अपने घरों-घरों में है तो ठीक उसी समय ये सफाई कर्मचारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई के मैदान में डटे हुए हैं। इस विषम परिस्थिति में भी रोजाना मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहर के सभी वार्डों में सफाई का काम बखूबी निभा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी के नेतृत्व में सभी प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए हमें अपने आपको स्वस्थ रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह भी आवश्यक है कि हम अपने आसपास की सफाई स्वयं करें, जिससे कि स्वच्छ वातावरण बना रहे। कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी संभावित उपाय अमल में लाया जाए। घर पर परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। बेवजह घर से बाहर न निकलें। आवश्यक होने पर ही मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें। इस अवसर पर पार्षद ने सफाई दरोगा दामोदर कुमार, वार्ड प्रभारी रवीश श्रीवास्तव, प्यागो, गौरी, प्रिया, बबिता, निम्मी, सुजाता, प्रभु, समीर सोनी, शुभम, सूरज का सम्मान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35WRbPj
via
Comments
Post a Comment