Skip to main content

आश्रम-छात्रावास भवनों का काम जल्द पूरा कराएं

जिले में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टर केएल चौहान की अध्यक्षता एवं विधायक शिशुपाल शोरी और मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी की उपस्थिति में हुई। इसमें जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों की स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने आदिवासी विकास
विभाग के उपायुक्त को कहा गया। जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अंग्रेजी माध्यम की स्कूल प्रारंभ करने के इंतजाम करने कहा गया।
बैठक में कृषि, पशुधन विकास विभाग, रेशम, उद्यानिकी, वन और मछली पालन विभाग के अधिकारियों को मलांजकुडूम जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने कार्य योजना तैयार करने कहा गया। विधायक शोरी एवं संसदीय सलाहकार तिवारी ने कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को लाभान्वित कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जाए। समीक्षा बैठक में वन विभाग के योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए क्लस्टर बनाकर वनोपज की बिक्री के लिए महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से किए जाने पर चर्चा की गई।
दूध नदी का पानी खेतों में पहुंचाने प्रस्ताव बनाएं
सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को दूध नदी के पानी को खेतों में पहुंचाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा गया। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए साग-सब्जी, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, कुकुट पालन, दूध व लाख उत्पादन के लिए गांवों को क्लस्टर बनाकर काम किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g0nX6s
via

Comments