Skip to main content

दूसरे राज्यों से आने वालों की निगरानी करेंगे शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से आए हुए व्यक्तियों की सूची अथवा सूचना के आधार पर होम क्वॉरेंटाइन एवं निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निगम भिलाई क्षेत्र में शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम कलेक्टर अंकित आनंद द्वारा गठित की गई है।
भिलाई निगम क्षेत्र में गठित किए गए संयुक्त टीम के लिए 20 वाहन उपलब्ध है इस वाहन में 2-2 शिक्षक और 2-2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है एवं बड़े क्षेत्र के लिए आवश्यकतानुसार कर्मचारी नियुक्त किए गए है। ताकि संपूर्ण क्षेत्र को कवर किया जा सके। वहीं हर जोन के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। दल के लोग जानकारी एकत्रित करेंगे।

आप भी दे सकते हैं बाहर से आने वालों की जानकारी

जानकारी इन हेल्पलाइन नंबर 1100 या 07882210180 पर दे सकते हैं। इसके अलावा इस कार्य के लिए नियुक्त भिलाई निगम के नोडल अधिकारी जोन क्रमांक एक नेहरू नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा 7000092136, प्र. सहा. राजस्व अधि. विनोद चंद्राकर 9826685701, जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि 7050344444, प्र. सहा. राजस्व अधि. संजय वर्मा 9669332966, जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर के जोन आयुक्त महेंद्र पाठक 9424227177 पर फोन कर दे सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरकारी स्कूल के शिक्षक व कार्यकर्ता की ड्यूटी सर्वे कार्य में लगी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AeKSup
via

Comments