गर्मी के सीजन में नगर निगम के जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों ने सबको बराबर पानी मिले इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अवैध कनेक्शन और टुल्लू पंप के खिलाफ निगम ने अभियान छेड़ दिया है। लॉकडाउन तीन के खत्म होने के बाद इस काम को एक टीम बनाकर शुरू किया जाएगा। शहर के एक दर्जन से अधिक वार्डों में पानी की किल्लत है। इस समस्या से बचने के लिए टुल्लू पंप का उपयोग करते हैं। कुछ दिनों पहले लॉकडाउन में मिली छूट में लोगों ने टुल्लू पंप की खरीदारी बड़े पैमाने पर की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर निगम ने इसे जब्त करने की तैयारी में है। एेसे लोगों का टुल्लू पंप जब्त करने के बाद जुर्माना भी लगेगा।
जल सप्लाई शाखा के नोडल और निगम के सब इंजीनियर व्हीके वानखेड़े ने कहा कि यह बात सही है कि शहर में टुल्लू पंप का उपयोग अब भी लोगों के द्वारा किया जा रहा है इसकी जानकारी मिली है। शहर के ड्राई जोन से लेकर अन्य वार्ड में रहने वाले लोगों को इसके चलते पानी की किल्लत न हो इसलिए पुलिस के साथ मिलकर एक टीम बनाई जाएगी और जांच कर पंप की जब्ती की जाएगी। पिछले साल मिली शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए 5 दर्जन से अधिक पंप की जब्ती कर उसे राजसात कर दिया गया था। इस साल भी यही काम फिर से किया जाएगा।
सबसे ज्यादा टुल्लू पंप शांति नगर वार्ड में चल रहे
शहर के 48 वार्डों में 14 वार्ड ड्राई जोन वार्ड में आते हैं। सालों से इन वार्डों में नगर निगम को पानी की किल्लत को दूर करने में सफलता नहीं मिली है। नतीजतन यहां के लोग 12 महीने टुल्लू पंप का उपयोग करते हैं। टुल्लू पंप का उपयोग सबसे अधिक इस समय शांति नगर वार्ड में किया जा रहा है। यह वार्ड ड्राई जोन वार्ड में आता है वार्ड के ऊंचाई पर होने और अन्य कारणवश यहां पानी की किल्ल्त है। इससे वार्ड के लोग टुल्लू पंप का उपयोग कर रहे हैं। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि इन दिनों टुल्लू पंप का उपयोग शांतिनगर वार्ड के अलावा महात्मा गांधी वार्ड, अंबेडकर वार्ड, संजय गांधी, महात्मा गांधी वार्ड में ज्यादा किया जा रहा है।
मांगे 72 लाख रुपए, नहीं मिलने से काम रुका
गर्मी में मेंटेनेंस के लिए निगम ने 72 लाख रुपए नगरीय प्रशासन से मांगे थे। करीब एक महीने गुजरने को है लेकिन नगर निगम को यह राशि नहीं मिली है। पैसे नहीं मिलने से नगर निगम के अधिकारी परेशानी के बीच पानी की किल्लत को दूर करने में लगे हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WjBwq4
via
Comments
Post a Comment