Skip to main content

गोरखा में सप्लाई लाइन नहीं इसलिए टैंकर की मांग लेकर पहुंचे पुरानी बस्ती के लोग

शहर के गोरखा पुरानी बस्ती के लोग सप्लाई लाइन नहीं होने की वजह से पानी टैंकर की मांग लेकर निगम कार्यालय पहुंचे थे। आयुक्त ने वार्डवासियों की समस्या सुनने के बाद पानी की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया है। आयुक्त से मिलने आए लोगों ने बताया कि बस्ती के तालाब के पास खुदा हुआ बोर कई दिनों से खराब है। यदि निगम बोर की मरम्मत करा दे तो पानी की किल्लत काफी हद तक दूर हो सकती है।
निगम आयुक्त ने जल विभाग को वार्ड नंबर 43 पुरानी बस्ती गोरखा के लोगों की शिकायत फारवर्ड करते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंजीनियर को मौके पर जाकर बोर मरम्मत कराने और अमृत मिशन के तहत इस इलाके में क्या व्यवस्था हो सकती है इस पर रिपोर्ट मांगी है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में तालाब और व्यक्तिगत कराए गए बोर पर लोग निर्भर हैं। यदि निगम वार्ड में स्थाई व्यवस्था कराए तो वार्डवासियों की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है। फिलहाल निगम आयुक्त ने वार्ड में जल्द ही वाटर सप्लाई की सुनिश्चित कराने के निर्देश के बाद वार्ड वासी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There is no supply line in Gorkha, so the people of the old settlement arrived with the demand of tanker


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LCemF2
via

Comments