Skip to main content

आज और कल सिर्फ जरूरी चीजें मिलेंगी

राजधानी में शनिवार-रविवार फिर सख्त लाॅकडाउन रहेगा। पुलिस ने शुक्रवार की रात से ही कर्फ्यू जैसी सख्ती शुरू कर दी है। वीकएंड के इस लॉकडाउन में केवल जरूरी चीजें दवा, दूध, सब्जी, फल, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां ही खुली रहेंगी। बाकी किसी भी तरह के कारोबार को अनुमति नहीं होगी। रविवार को भी यही स्थिति रहेगी। आम दिनों की अपेक्षा हफ्ते के आखिरी दो दिनों में पुलिस अधिक सख्त होगी। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी दुकानों को नहीं खोला जा सकेगा और इस समय के बाद पुलिस सड़कों पर पेट्रोलिंग तेज करेगी।रात में गश्त भी तेज होगी। मोहल्लों के अंदर जाकर भी पुलिस इस बात की जांच करेगी कि लोग घरों से बाहर तो नहीं निकल रहे हैं। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार शाम से ही पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZsfjI3
via

Comments