Skip to main content

आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना मरीजों के लिए घरेलू नुस्खों की भी ली जा रही मदद

(शेखर घोष)कोरोना का मरीज जल्दी ठीक हो। इसके लिए डॉक्टरी इलाज के साथ आइसोलेशन वार्डों में मरीजों के खान-पान पर भी दिया जा रहा है। अधिकारी आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार घरेलू मसालों का दवाओं के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
क्वारेंटाइन सेंटरों में आइसोलेशन के लिए रखे गए कोरोना मरीजों को लौंग, काली मिर्च, पीपली, दालचीनी, सेंधा नमक, अजवाइन, हल्दी जैसे मसालों का अलग-अगल तरह से सेवन करवाया जा रहा है। दक्षिण जिला के मेहरौली, हौज खास और शाहदरा जिला के मंडोली क्वारेंटाइन सेंटरों में मरीजों को चाय में तुलसी, हल्दी पाउडर, अदरख आदि दिया जा रहा है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दिया जा रहा काढ़ा और हल्दी वाला दूध
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार यह मसाले मरीज के शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक हैं। कोरोना के मरीज को इन घरेलू उपायों से अच्छे परिणाम मिले हैं। इन मसालों को सब्जी में प्रयोग करने के साथ ही मरीजों को अलग से भी दिया जाता है। बच्चों को शहद के साथ एक लौंग और एक दो दाने काली मिर्च, च्यवनप्राश दिया जाता है। वहीं लौंग, काली मिर्च, पीपली, दालचीनी, सेंधा नमक, अजवाइन, नींबू और गुड़ का काढ़ा भी देते हैं।
^मरीजों को हल्दी और सेंधा नमक मिले पानी से गारगल करवाया जा रहा है। उन्हें योग करने को भी कहा जाता है। मरीजों को खांसी और बुखार में आराम मिल रहा है।
-अरुण कुमार गुप्ता, एडीएम, दक्षिणी दिल्ली
^दिन में दो बार लौंग और काली मिर्च देने से मरीज खांसी और गले की बीमारियों में मरीज सुधार बता रहे हैं। दूध भी हल्दी पाउडर मिला कर दिया जा रहा है।- पंकज भटनागर, एसडीएम, सीमापुरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंडोली सेंटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOMeDT
via

Comments