Skip to main content

सहकारी बैंक संचालकों पर लैपटॉप घोटाले का आरोप

जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के संचालक मंडल के खिलाफ लैपटॉप घोटाले का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर से की गई है। शिकायत के मुताबिक तत्कालीन संचालक मंडल के अध्यक्ष व तत्कालीन सीईओ द्वारा नियम विरूद्व प्रस्ताव पारित करवाकर करीब 7.25 लाख रुपये आर्थिक नुकसान जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को पहुंचाया है।
शिकायतकर्ता बैंक प्रतिनिधि सहकारी समिति ननकट्‌ठी के रविप्रकाश ताम्रकार, राजेश निषाद, संतोष कुमार, नरेशकुमार आदि ने कहा है कि संचालक मंडल के 17 लोगों का उपकृत करने के लिए लैपटॉप बंटवाई गई। एक लैपटॉप 43 हजार रुपये में खरीदी की जबकि खुले बाजार में एचपी कंपनी का लैपटॉप 23 हजार से 30 हजार रुपये उपलब्ध है। इस मामले की जांच की मांग की गई है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ पंजीयक सहकारी संस्थाओं द्वारा मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित सभी संचालकों से जवाब मांगा गया है। हालांकि इस बारे में अब तक संचालकों द्वारा किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं मिलने की बात कही गई है। इसके पहले भी बैंक में अनियमितता के आरोप लगते रहे हैं। पिछले दिनों बैंक के सीईओ की शासन की पदस्थापना के आदेश को भी संचालक मंडल ने चुनौती देते हुए स्वयं ही बैठक में नया सीईओ तय कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XBLGl0
via

Comments