बीएसएफ 167 वीं वाहिनी के जवान कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों से राहत पहुंचाने मदद करने में जुटे हुए हैं।
शनिवार को जवानों द्वारा दुर्गूकोंदल के मंडी परिवार में कमांडेंट मयंक उपाध्याय की उपस्थिति में अति जरूरतमंद 12 परिवार को राशन सामग्री का वितरण किया। बीएसएफ के जवान लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं। जवानों द्वारा भुसकी, मसूर में भी जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, फल का वितरण किया गया। कमांडेंट मयंक उपाध्याय ने ग्रामीणों को लाकडाउन का पालन करने व घरों में ही रहने कहा गया। इस दौरान रेडक्रास वालिंटियर्स संजय वस्त्रकार व अन्य सदस्यों द्वारा लोगों को मास्क, सामाजिक दूरी बनाए रखने, बार-बार हाथ धुलाई करने कहा।
उन्होंने ग्रामीणों को घर में ही नीम पत्ता, तुलसी पत्ताए, फिटकिरी व कपूर से सेनेटाइज बनाने की विधि भी बताई। इस दौरान वालिंटियर ललित नरेटी, बांगोमा चक्रवर्ती, रीता वस्त्रकार, भूपेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश चौधरी, दुर्गुकोंदल सरपंच पार्वती सोरी, उमेश दुग्गा, महत्तम दुग्गा, बीरो मंडावी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SPxXpm
via
Comments
Post a Comment