Skip to main content

पहली किस्त खाते में आई पर सिलेंडर नहीं भराया, अब अगले माह नहीं मिलेगी राशि

लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए हितग्राहियों के खाते में 834 रुपए की पहली किस्त तो डाल दी है लेकिन उनमें सिलेंडर भरवाने के लिए कितनी रुचि है। राशि मिलने के बाद भी 68 हजार से अधिक उज्ज्वला कनेक्शनधारियों ने सिलेंडर की रिफिलिंग ही नहीं कराई है। जिले में 1 लाख 69567 उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारियों में से 1 लाख 14060 लोगों ने सिलेंडर की रिफिलिंग कराई है, जबकि 68 हजार 108 उपभोक्ता अब भी चूल्हे पर खाना बनाने में ज्यादा विश्वास कर रहे हैं और उनके सिलेंडर खाली पड़े हैं। ऐसे हितग्राहियों को अब अगले महीने का पैसा नहीं मिल सकेगा।
दरअसल केंद्र सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी और महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन बांटकर उन्हें सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर दिए थे। गैस सिलेंडर से भोजन पकाने के मामले में जिले के हितग्राहियों में शुरू से ही कोई खास रुचि नहीं रही। यही कारण है कि घर में गैस सिलेंडर होते हुए भी लोग चूल्हा पर गोबर के कंडे व लकड़ी से भोजन बना रहे हैं अौर गैस की रिफिलिंग नहीं करा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण में वर्तमान में लोग घरों में कैद हैं उनकी आय के स्रोत भी बंद हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के कनेक्शन धारियों के लिए तीन महीने तक मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण की योजना बनाई गई थी।
योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में सिलेंडर का भुगतान करने के लिए एक माह की राशि भेज दी गई थी, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि खाते में राशि आने के बाद भी हितग्राहियों ने उज्ज्वला योजना के सिलेंडर नहीं भरवाए। जिन हितग्राहियों ने अप्रैल में रिफिलिंग नहीं कराई है, उनके खाते में मई माह के लिए रिफिलिंग की राशि नहीं आएगी।
जानकारी नहीं थी तो रिफिलिंग की राशि खर्च कर दी
रिफलिंग के लिए मिली राशि का उपयोग गैस भरवाने में नहीं करने का कारण बताते हुए ग्राम चांपा की उज्ज्वला हितग्राही रामेश्वर निषाद का कहना है कि शासन द्वारा सिलेंडर भरवाने के लिए मिले करीब 800 रुपए का उपयोग माह के खर्चे चलाने में कर दिए हैं। अब जब ऐसे हितग्राहियों को यह जानकारी मिल रही है कि रिफिलिंग न कराने पर अन्य दो माह के भी पैसे नहीं मिलेंगे तो कई लोगों को अपने निर्णय पर पछतावा भी हो रहा है।
33 फीसदी लोगों के खाते में अगली किस्त नहीं जाएगी
एचपी गैस के विक्रय अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि मुफ्त सिलेंडर मिलने के बावजूद 33 प्रतिशत लोगों ने रिफिलिंग नहीं कराई है। सिलेंडर रिफिलिंग कराने के लिए सरकार तीन किस्तों में पैसा देगी, जिसमें रिफिलिंग कराने पर ही अगली किस्त की राशि मिल सकेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first installment came in the account but the cylinder was not filled, now the amount will not be received next month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36qacKd
via

Comments