यात्री ट्रेनों के परिचालन को लेकर तैयारी शुरू, स्टेशन को किया जा रहा सैनिटाइज, डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा, होगी स्क्रीनिंग
एक जून से जनरल सवारी गाड़ियां चलने वाली हैं। इसकी शुरुआत रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस से होने वाली है। इसके अलावा मुंबई-हावड़ा मेल और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी चलने वाली है। यह तीनों गाड़ियां भिलाई पावर हाउस और दुर्ग रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। स्थानीय यात्री भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इन ट्रेनों में सफर करने के इच्छुक यात्रियों को ट्रेन के आने के 90 मिनट पहले यानी करीब डेढ़ घंटे पहले स्टेशन में उपस्थित होना होगा। इस दौरान थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
कन्फर्म टिकट वाले को ही मिलेगा प्लेटफार्म में प्रवेश
जारी आदेश के अनुसार केवल कन्फर्म टिकट वालों को ही स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा। स्टेशन में प्रवेश करने के बाद से लेकर पूरे सफर के दौरान यात्रियों को फेस कवर या मास्क लगाए रखना होगा। स्टेशन में होगी थर्मल स्क्रीनिंग। कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नहीं पाए जाने पर और बॉडी टेम्प्रेचर सही पाए जाने पर ही मिलेगी सफर की अनुमति। सफर में यात्रियों को सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा।
सर्दी-खांसी वाले यात्रियों की टिकट होगी कैंसिल
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कोई भी यात्रा यदि संदिग्ध पाया गया जैसे कि उसकी नाक बह रही हो, सर्दी या जुकाम हो या फिर उसका बॉडी टेम्प्रेचर सामान्य से अधिक हो तो उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उसकी टिकट कैंसिल हो जाएगी। ऐसे यात्रियों को किराए की पूरी राशि रिफंड की जाएगी। ट्रेन में एसी और नान एसी दोनों श्रेणियों में रिजर्व सीटें होंगी। जनरल कोच मं भी बैठने के लिए रिजर्व सीट होगी।
कोच में 90 सीटें हैं तो 90 सीट ही बुक कराई जाएंगी
एसी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय और स्लीपर कोच के अलावा सिटिंग चेयर कार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसके लिए जितनी सीटें ट्रेन में हैं उतनी की ही बुकिंग की जाएगी। एक स्लीपर की लंबाई 6 फीट होती है। प्रत्येक स्लीपर में तीन लोगों के बैठने की व्यवस्था रहती है। उनके बीच एक निश्चित गेप रहता है। इसे देखते हुए बोर्ड के नियमानुसार ट्रेनों की टिकटें बुक की जाएंगी। ट्रेनों में बैठने के लिए कहा जाएगा।
सामूहिक टिकट पर होगी इस तरह की व्यवस्था
किसी सामूहिक टिकट पर अगर एक यात्री को यात्रा के अयोग्य पाया जाता है और उस पीएनआर पर अन्य सभी यात्री भी यात्रा करना नहीं चाहते हैं तो इस दशा में सभी यात्रियों को पूरा किराया वापस दिया जाएगा। किसी सामूहिक टिकट पर अगर एक यात्री को यात्रा के लिए अयोग्य है, हालांकि उसी पीएनआर पर अन्य यात्री यात्रा करना चाहते हैं तो इस दशा में पूरा किराया उसे ही वापस दिया जाएगा। अन्य को अनुमति नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AZ7MGw
via
Comments
Post a Comment