Skip to main content

मैनपाट में बन रहा टूरिस्ट विलेज, ट्राइबल आर्ट्स के साथ सैलानियों के लिए बनेंगे कॉटेज

मैनपाट के कमलेश्वरपुर में चालीस एकड़ में ट्राइबल टूरिस्ट विलेज आकार ले रहा है। केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग के स्वदेश दर्शन योजना के तहत इस पर 20 करोड़ रुपए से अधिक खर्च
हो रहे हैं।
टूरिस्ट विलेज में जनजातीय जीवन शैली के साथ पर्यटकों के रहने के लिए सुविधा डेवलप होगी। ओपन थियेटर, कॉटेज के अलावा ट्राइबल एक्सपीरियंस सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर में स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित कर बेचने की व्यवस्था होगी। पांच से छह महीने में ट्राइबल टूरिस्ट विलेज तैयार हो जाएगा। रायपुर की एक फर्म को इसका ठेका मिला है। ट्राइबल विलेज में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पत्थरों की नक्काशीयुक्त भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। इसके साथ ही ओपन थियेटर के अलावा पूर्णत लकड़ी से निर्मित पर्यटकों के लिए 12 कॉटेज बनाए जाएंगे। टूरिस्ट विलेज में सरगुजिहा व्यंजन परोसने के लिए ठेठ देसी अंदाज में कैंटीन होगी।
शैला रिसॉर्ट के बगल में बनेगा नया सर्किट हाउस
मैनपाट में टूरिस्ट विलेज के साथ नया सर्किट हाउस भी बनेगा। वहीं हरियाली बढ़ाने पूरे इलाके में पौधारोपण व बांस लगाए जाएंगे। गांधी एवं नेहरू उद्यान भी यहां तैयार होंगे। स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के साथ रोजगार मुहैया कराने पर भी काम चल रहा है। चाय की खेती यहां शुरू हो गई। पर्यटन स्थलों तक आवागम के लिए कुदारीडीह कैंप नंबर दो से तक कापू तक बनेगी सड़क। वहीं ऊपरी इलाके में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर है मैनपाट
मैनपाट की पहचान ठंडे इलाके के रूप में हैं। टाइगर प्वांइट, उल्टा पानी, दलदली यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाने जाते हैं। तिब्बतियों के बसाए जाने के बाद मैनपाट का आकर्षण बढ़ा। खरीफ की आलू और टाऊ के खेती के लिए पूरा इलाका जाना जाता है। आलू अनुसंधान केंद्र शुरू होने के साथ विदेशी फलों की खेती हो रही है।
हर साल होता है मैनपाट कार्निवाल: पिछले आठ सालों से मैनपाट कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इससे मैनपाट में पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। देश विदेश के कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को इससे मंच उपलब्ध कराया जाता है।
साइकिल ट्रैक के साथ खेल की होंगी सुविधाएं
टूरिस्ट विलेज में मैनपाट व सरगुजिहा वातावरण का एहसास कराने के लिए स्थानीय पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। साइकिल ट्रैक, पार्किंग, गार्ड रूम, कैफेटेरिया, पंप हाउस, ओवर हेड टैंक, सोलर सिस्टम से बिजली व्यवस्था के अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट होगा।
टूरिस्ट विलेज से सैलानियों का बढ़ेगा आकर्षण: मंत्री
प्रदेश के संस्कृति मंत्री व क्षेत्र के विधायक अमरजीत भगत ने कहा कि मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा यहां की जरूरत और मांग रही है। पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं यहां हैं। इन सारी सुविधाओं के मिल जाने से आने वाल समय में सैलानियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही मैनपाट पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tourist village being built in Mainpat, cottage will be built for tourists with tribal arts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WveDQm
via

Comments