राज्य सरकार लॉकडाउन खत्म करने के पक्ष में नहीं है। मंत्री फिलहाल ज्यादा ढिलाई के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि रात में दुकानें-मॉल बंद रखे जाने चाहिए। शनिवार-रविवार को पूर्ण लॉकडाउन यथावत रखा जाए। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से लिखित में सुझाव मांगे हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कल कैबिनेट में अनौपचारिक चर्चा की है। मंत्रियों की राय थी कि अब तक कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन ढील देने से प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रात्रि में खोलने की अनुमति नहीं देने की सलाह दी गई। अलबत्ता, एक साथ सभी बाजारों को खोलने के बजाए टुकड़े-टुकड़े में खोलने की राय दी गई। मंत्रियों ने हवाई और रेल सेवा भी यथावत बंद रखने का भी सुझाव दिया गया है। सीमाएं यथावत बंद रखने की बात कही गई। अलबत्ता, ग्रीन जोन में व्यापार-उद्योग शुरू करने के साथ-साथ दो गज की दूरी बनाकर अंतर जिला बस सेवा शुरू करने पर सहमति जताई गई है। राज्यों से सुझावों पर केंद्र 19 मई से लॉकडाउन पर फैसला लेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y8lYw0
via
Comments
Post a Comment