कोरोना महामारी के बीच विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला निरंतर जारी है। कहीं किसी वाहन में लिफ्ट मिल गया तो ठीक, नहीं तो सैकड़ों किमी दूर से पैदल या साइकिल से ही वे अपने गांव-घर की ओर चल पड़े हैं। बदन की पीड़ा, भूख-प्यास के साथ ही तेज धूप, तपती हवाएं, आंधी-बारिश, हादसे और न जानें क्या-क्या इन्हें इस सफर में झेलनी पड़ रही है। इन मजबूर मजदूरों की पीड़ा का थाह लेना मुश्किल हो गया है, लेकिन उन्हें थोड़ी ही सही सांत्वना, सहारा और सहयोग देने का प्रयास महासमुंद पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
जिले में सभी थाना चौकियों में सड़क पर पुलिस के टैंट लगे हुए हैं। जहां वे सड़क से जो भी मजदूर पैदल, साइकिल से या ट्रक आदि वाहनों से जाते दिखे उन्हें रोककर छांव में बिठाते चाय पानी पिलाते और स्वल्पाहार, फलाहार या भोजन देते हैं। इस बीच वे मजदूरों से पूछ लेते हैं कि वे कहां से आ रहे हैं और कहां जाना है। जो मजदूर पैदल या साइकिल से जा रहे होते हैं, उन्हें कुछ देर बिठाकर रखा जाता है, तब तक कोई न कोई वाहन आ जाता है, जिसमें उन्हें बिठाकर आगे रवाना किया जाता है।
चालकों को यह समझाते हैं वे मजदूरों को बीच में ना उतारें, उन्हें जहां तक जाना है वहां तक ले जाएं। कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर मजदूर आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा महानदी घोड़ारी में उनके लिए दो बसें लगाई गई हैं।
तेलंगाना से पहुंचे मजदूर बेबसी में सड़क किनारे ही बैठ गए
तेलंगाना से पैदल चलते बसना तक पहुंचे ओडिशा के मजदूर परिवार यहां सड़क किनारे बेबस पड़े हुए थे। थाना प्रभारी ने छोटे ट्रक की व्यवस्था कर उन्हें आगे रवाना किया। इसी तरह विशाखापट्टनम से पैदल दिल्ली अलीपुर जा रहे पति-पत्नी को झलप में पुलिस ने भोजन, पानी और मास्क देकर वाहन में बिठाकर विदा किया।
चालकों को पुलिस ने दी समझाइश; रास्ते में न छोड़ें
पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने रविवार दोपहर नेशनल हाइवे पर घोड़ारी, तुमगांव, पटेवा, झलप, पिथौरा पहुंचकर पुलिस टैंट में रायपुर जिले की ओर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को पानी, शरबत, स्वल्पाहार, फल, बिस्कुट आदि देकर आगे रवाना किया। उन्होंने वाहन चालकों को समझाइश दी कि वे मजदूरों को सकुशल पहुंचाएं, रास्ते में न छोड़े।
डिवाइडर पर चढ़ी 42 मजदूरों से भरी बस, सभी सुरक्षित
राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम टेका के पास मजदूरों को महाराष्ट्र से कोलकाता लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना शनिवार देर रात की है। बस में 42 मजदूर सवार थे। यहां बड़ी दुर्घटना होते होते बची, सभी मजदूर सुरक्षित हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LAZ837
via
Comments
Post a Comment