Skip to main content

बस स्टैंड में लगाए नल को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

नगर के बस स्टैंड में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए एक वर्ष पहले नल को मरम्मत कराकर ठीक कराया गया था। इसे असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है। लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बस स्टैंड में सबसे पहले पूर्व एल्डरमेन शंंकर गांधी ने वाटर फिल्टर लगाकर पेयजल समस्या को दूर करने का प्रयास किया था।
यह भी साल डेढ़ वर्ष चलने के बाद किसी ने तोड़ दिया। इसके बाद एक वर्ष पहले पूर्व पार्षद भगवती गजेंद्र ने मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई थी। इसे भी अब असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। इसके चलते पेयजल सप्लाई बंद हो गई है। बस स्टैंड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस आसपास लगे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anti-social elements broke the tap in bus stand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbumC4
via

Comments