Skip to main content

शिक्षिका की फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, केस

टिकरापारा इलाके में रहने वाली महिला शिक्षिका को ब्लैकमेल करने वाले साथी शिक्षक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षिका कर्मी वर्ग-3 है। वह पीड़िता के स्कूल में ही पढ़ाता है। उसने चोरी से महिला की कुछ फोटो ले ली। उन तस्वीरों को सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी दे रहा है और पैसा की मांग कर रहा था। महिला आरोपी के धमकी से डर गई थी। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस के चुप्पी तोड़ो हेल्पलाइन नंबर में कॉल करके शिकायत की। महिला पुलिस ने पड़ताल शुरू की और आरोपी के यहां छापा मारा। उसके मोबाइल को जब्त करके जांच की तो महिला की शिकायत सही पाई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 38 साल की महिला सरकारी स्कूल में पढ़ाती है। वहीं रायपुरा का युवक भी पढ़ाता है। उसने महिला का फोटो खींच लिया था और कुछ वीडियो भी बनाया है। उसे लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। चर्चा है कि उसने कुछ पैसे भी वसूले हैं। हालांकि महिला ने अपनी शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं कहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cRqYUC
via

Comments