Skip to main content

गर्मी में भी बारिश इसलिए रानीदाह जलप्रपात में दूध सी जलधारा

लॉकडाउन के कारण बीते डेढ़ महीने से लोग अपने-अपने घरों में हैं। ऐसे में जिले के पर्यटन स्थल अपने आप स्वच्छ हो रहे हैं। साफ होने के साथ पर्यटन स्थलों की सुंदरता भी निखर रही है। शहर के सबसे नजदीकी रानीदाह जलप्रपात में इन दिनों पर्याप्त पानी है। झरने की दोनों धार में दूध जैसा सफेद पानी बह रहा है। हर महीने बारिश हो रही है और बीते एक पखवाड़े से बारिश का दौर चल रहा है। आसमान में काले बादलों का डेरा बना हुआ है।
दस साल में पहली बार गर्मी में इतना पानी
यह जलप्रपात गिरमा नदी पर स्थित है। बीते कई सालाें से यह जलप्रपात सिर्फ बरसात और ठंड के सीजन में ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र हुआ करता था। बीते दस साल में पहली बार गर्मी के दिनों में जलप्रपात में पर्याप्त पानी है।

पिछले साल पूरी तरह से सूख गया था झरना
शहर से 17 किलोमीटर दूर स्थित रानीदाह जलप्रपात बीते साल मई के महीने में पूरी तरह से सूख गया था। गर्मी के दिनों में हरी-भरी वादियों के बीच झरने की खूबसूरती देखने बाहरी पर्यटक पहुंच रहे थे पर झरने में सिर्फ पानी की पतली सी धार बह रही थी। इस वर्ष पर्यटक नहीं है और झरने की खूबसूरती देखते ही बन रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rainfall even in summer, hence milk stream in Ranidah Falls


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YR3VFo
via

Comments