Skip to main content

रोजगार देने स्थानीय से कराएं सड़क का काम

नारायणपुर और ओरछा ब्लॉक के बासिंग, कुंदला, सोनपुर, किहकाड़ और कोहकामेटा, ईरकभट्टी-कच्चापाल में चल रहे सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का कलेक्टर पीएस एल्मा ने जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के ठेकेदारों को तेजी से कार्य करने के निर्देश देते कार्य की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने सोनपुर के आगे बारहमासी नाले पर आने वाले समय में बनाये जाने वाले पुल निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुलिया
निर्माण कार्यों में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। कलेक्टर एल्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सड़क निर्माण में स्थानीय युवाओं को रोजगार देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36jT3ln
via

Comments